Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाले वाहन चोर गिरफ्तार

Vehicle thief who stole two-wheeler arrested

Vehicle thief who stole two-wheeler arrested

जयपुर। बगरू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन (बाइक) चुराने वाले एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) हनुमान सहाय ने बताया कि बगरू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन (बाइक) चुराने वाले वाहन चोर रमेश माली (35) निवासी टोडारायसिंह जिला टोंक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी की एक बाइक जब्त की है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version