Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाला वाहन चोर गिरफ्तार

Vehicle thief who stole two-wheeler arrested

Vehicle thief who stole two-wheeler arrested

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल जिला स्पेशल टीम (सीएसटी) ने सदर थाना इलाके में वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उनके पास से एक चोरी का दुपहिया वाहन भी बरामद किए गए है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मनीष अग्रवाल ने बताया कि सीएसटी ने सदर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर प्रथम सिंह भाटी (25) निवासी संजय सर्किल जयपुर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चुराया गया एक दुपहिया वाहन (बाइक) भी जब्त की है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version