Site icon www.khabredinraat.com

विकसित भारत अभियान पहुंचा चौगान स्टेडियम

जयपुर। विकसित भारत अभियान के तहत चौगान स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हवामहल से विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा आप सभी देशवासियों का, विशेष करक मेरी माताओं-बहनों का आभार व्यक्त करता हूं। नौजवानों की ऊर्जा इसके साथ लगी है, नौजवानों की शक्ति इसमें लगी हुई है। एक बहुत बड़ा विकास का महोत्सव इस उन्होंने इसका मकसद उन वंचित लोगों तक पहुंचाना है जो सरकार की योजनाओं के तहत पात्र हैं, लेकिन उन्हें अभी तक लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा योजनाओं के बारे में जानकारी का प्रसार और जागरूकता पैदा करना भी इसका उद्देश्य है।

हैनिमैन चैरिटेबल मिशन सोसाइटी की सचिव मोनिका गुप्ता ने कहा,”हम स्वयं सहायता समूहों को लगातार जानकारी, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराते रहेंगे, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और जैविक खेती को अपनाकर पर्यावरण की रक्षा में भी अपना योगदान दें। हमारा लक्ष्य है कि हर कोई जागरूक हो और रासायनिक खेती से हटकर जैविक खेती की ओर बढ़े।” इस पर संस्था समूह की महिलाओ ने नुक्कड़ नाटक तथा नृत्य प्रस्तुति कर वोकल फ़ॉर लोकल भारत संस्कृति पर जानकारी दी। अपने स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर सफल व्यवसायी महिला बनाकर राहत प्रयासों संस्था कार्य कर रही है।

विधायक ने संस्था की टीम के आत्मविश्वास की सराहना की। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ही इसलिए किया गया है ताकि अगर किसी पात्र व्यक्ति को लाभ नहीं मिल रहा तो इस यात्रा के दौरान वह अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकता है। कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधियों सहित देश के विभिन्न कोनों से प्रतिभागियों तथा डीसी ज़ोन पारीक, नगर निगम हवामहल पधाधिकारी, प्रियंका सिंह शेखावत मौजूद रहे।

Exit mobile version