Site icon www.khabredinraat.com

म्हारे घरा पधारो श्याम संस्था का वार्षिक उत्सव : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया पोस्टर का विमोचन

जयपुर। म्हारे घरा पधारो श्याम संस्था का 11 और 12 जनवरी 2024 वार्षिक उत्सव सत्संग स्थल श्याम पार्क 113 सेक्टर अग्रवाल फार्म मानसरोवर में मनाया जाएगा । संस्था के अध्यक्ष रतन कट्टा ने बताया कि वार्षिक उत्सव के पोस्टर का विमोचन भजन लाल शर्मा और संस्था के पदाधिकारी ने किया । सदस्यों ने उनका आभार प्रकट किया । आयोजन के तहत 10 जनवरी को मेहंदी का प्रोग्राम होगा ।

11 जनवरी को विशाल कलश यात्रा ध्वज यात्रा निकल जाएगी और वार्षिक उत्सव में बाबा श्याम का अलौकिक दरबार सजाया जाएगा । लगातार 2 दिन बाबा श्याम का भजन गायकों के द्वारा बाबा श्याम का गुणगान होगा। बाबा श्याम की इस मौके पर विशेष फूलों की झांकी सजाकर 56 भोग की झांकी सजाई जाएगी ।आयोजन में खाटू श्याम जी से पधारे पुरुषोत्तम दास महामंडलेश्वर मनोहर दास महामंडलेश्वर बालमुकुंद आचार्य महाराज प्रकाश दास महाराज ज्योत सेवा पर पंकज महाराज रहेंगे।

Exit mobile version