Site icon www.khabredinraat.com

राजस्थान जैन सभा के तत्वावधान में मार्च माह में 108 स्थानों पर लगेंगे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Voluntary blood donation camps will be organised at 108 places in the month of March under the aegis of Rajasthan Jain Sabha.

Voluntary blood donation camps will be organised at 108 places in the month of March under the aegis of Rajasthan Jain Sabha.

जयपुर। जैन समाज का एक मात्र प्रादेशिक पंजीकृत प्रतिनिधि संगठन राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव (जन्म जयंती समारोह ) के अवसर पर मानव सेवार्थ, धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के कई कार्यक्रम किए जाएंगे।
भगवान महावीर के ‘जीओ और जीने दो’ के सिद्धांत को सार्थक करने के लिए मार्च माह के प्रत्येक रविवार को- 01 मार्च से रविवार 29 मार्च के दौरान 108 स्थानों पर स्वैच्छिक रक्त शिविर आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान शिविरों के आयोजन की तैयारिया पूरी कर ली गई है।
सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन एवं महामंत्री मनीष बैद ने बताया कि भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव के दौरान मानव सेवार्थ 108 स्थानों पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में 2625 युनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।

एकत्रित रक्त को जरुरतमंद रोगियों को निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इन रक्तदान शिविरों के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन सोमवार को एक सादा समारोह में दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधान्शु कासलीवाल ने किया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा, महामंत्री मनीष बैद, रक्त दान शिविर मुख्य संयोजक राजीव पा सहित बडी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।

रक्तदान शिविर के मुख्य संयोजक राजीव पाटनी ने बताया कि मार्च माह के दौरान जयपुर से बाहर राजस्थान जैन सभा की शाखाओं द्वारा 15 स्थानों पर तथा जयपुर शहर में 93 स्थानों पर रक्तदान शिविरो का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरो के आयोजन के लिए जयपुर शहर को 13 जोनों में बाटां जाकर 26 क्षेत्रीय संयोजक बनाए गए हैं। एकत्रित रक्त को जरुरतमंद रोगियों को निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा।

Exit mobile version