Site icon www.khabredinraat.com

एटीएम बदलकर युवती के खाते से निकाले 25 हजार

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में एटीएम कार्ड बदलकर युवती के खाते से बदमाशों ने 25 हजार रुपए निकाल लिए।
पुलिस के अनुसार रूप वर्षा कॉलोनी निवासी आरती ने मामला दर्ज करवाया कि उसने अपना एटीएम कार्ड बहन काजल को दे रखा था।

वह अपनी बहन के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम पर गई थी। बैलेंस चेक करने के दौरान दो युवक आए और बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके एटीएम कार्ड से 25 हजार रुपए निकाल लिए।

ठगी का पता पीडिता को मोबाइल पर मैसेज आने पर लगा। इस पर पीडिता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। घटना चार जनवरी की बताई जा रही है।

Exit mobile version