Site icon www.khabredinraat.com

खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म

rape

rape

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में एक परिचित ने महिला को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में उसका अश्लील वीड़ियों बना लिया। अश्लील वीड़ियों के माध्यम से आरोपी आए दिन अलग- अलग जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। आए दिन की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

थानाधिकारी मदन लाल कडवासरा ने बताया कि मानसरोवर में रहने वाली 28 वर्षीय महिला का आरोप है कि संजय सिंह से उसकी पुरानी जान पहचान थी। जिसके कारण वो आपस में मिलते रहते थे। संजय सिंह ने उसे बहाने से मुहाना बुलाया और खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिसके बाद वो बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी संजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया, और उसका अश्लील वीड़ियों बना लिया। आरोपी आए दिन वीड़ियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Exit mobile version