Site icon www.khabredinraat.com

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। महेश नगर थाना इलाके मे पड़ोसी युवक द्वारा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि काम के बहाने धोखे से आरोपित पड़ोसी ने उसे घर में बुलाया और पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी गुंजन सोनी ने बताया कि रामनगर महेश नगर निवासी उन्नीस वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके घर से कुछ दूरी पर ही आरोपित पडौसी का घर है। आरोप है कि दिन के समय घर से निकलने पर आरोपी पड़ोसी उसे मिल गया। बातचीत के दौरान आरोपी काम के सिलसिले में उससे बातचीत करने लगा।

काम के बहाने उसे धोखे से अपने घर के अंदर बुला लिया। बातचीत के दौरान उसे पीने के लिए पानी लाकर दिया। पानी में नशीला पदार्थ मिला होने के कारण बेहोशी छाने लगी। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर विरोध करने पर डराया-धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

चौदह वर्षीय लड़की से छेड़छाड़

करधनी थाना इलाके में चौदह वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जानकारी में सामने आया है कि घर आने पर आरोपी परिचित अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकत करता। विरोध कर नाबालिग बेटी के अपनी मां को शिकायत करने पर उल्टा उसे ही कमरे में कैद कर दिया। इस संबंध में नाबालिग पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि कालवाड़ रोड की रहने वाली चौदह वर्षीय की लड़की ने मामला दर्ज करवाया है कि उसकी मां का परिचित होने के कारण आरोपी का घर पर आना-जाना है।

आरोप है कि मिलने के बहाने आरोपी परिचित उनके घर आया जाया करता था। घर पर अकेले में नाबालिग को देखकर आरोपी परिचित उसके साथ छेड़छाड़ करता। विरोध के बाद भी आरोपी के गलत हरकत करना बंद नहीं किया। नाबालिग बेटी ने अपनी मां से आरोपी परिचित के बारे में बताया। उसकी मां ने नाबालिग बेटी को सुरक्षा देने की बजाय दूसरे कमरे में कैद कर दिया। जिसके बाद नाबालिग पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Exit mobile version