Site icon www.khabredinraat.com

उधारी चुकाने का झांसा दे महिला से दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में एक परिचित ने महिला से रुपए उधार लिए और झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी से नकदी लौटना का दबाव बनाया तो आरोपी अश्लील वीड़ियों वायरल करने की धमकी दी। आरोपी की धमकी से परेशान महिला ने थाने पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर आरोपी पक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी।

मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया की महिला का आरोप है कि परिचित होने के कारण दोनो में बातचीत थी और आरोपी का घर पर आना -जाना था। आरोपी ने वर्ष 2019 में महिला से उधार रुपए लिए थे। जिसके बाद वो दो -तीन सात पर नकदी लौटाने के लिए झांसे देता रहा। आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीड़ियों बना ली।

पीड़िता ने नकदी लौटाने का दबाव बनाया तो आरोपी ने अश्लील वीड़ियों वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी आए दिन धमकी देकर उसका देहशोषण करने लगा। रोज -रोज की धमकियों से परेशान महिला ने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Exit mobile version