Site icon www.khabredinraat.com

मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार

जयपुर। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाली एक महिला तस्कर को पकडा है और उसके पास से 144 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपी महिला तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाली 45 वर्षीय मीरा देवी निवासी विधाधर नगर जयपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से 144 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। पुलिस आरोपित महिला तस्कर से अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीद—फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version