Site icon www.khabredinraat.com

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार

Woman smuggler of narcotic drug ganja arrested

Woman smuggler of narcotic drug ganja arrested

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर दक्षिण (डीएसटी) ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 39 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। फिलहाल आरोपी महिला तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत मुहाना थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाली महिला तस्कर लाली देवी निवासी ग्राम मदाउ मुहाना को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 39 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। पुलिस आरोपित महिला तस्कर से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version