Site icon www.khabredinraat.com

महिला की गला घोंटकर हत्या !

जयपुर। कोटखावदा थाना इलाके में विवाहिता के फंदा लगाकर सुसाइड करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। विवाहिता के चचेरे भाई ने पति व सास पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। दरअसल पति की मौत के बाद विवाहिता की देवर से शादी हुई थी। पूर्व मंगतेर से बातचीत को लेकर पति से विवाहिता का झगड़ा होता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एसआई सुवालाल ने बताया कि तूंगा निवासी कृष्ण कुमार (31) ने ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी चचेरी बहन कविता गुर्जर (26) की शादी मदन मोहनपुरा निवासी विनोद गुर्जर से हुई थी। कुछ समय पहले कविता के पति विनोद की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। सामाजिक रीति रिवाज से कविता के देवर विकास से उसका नाता करवाकर चुड़ी पहना दी थी। उसके बाद विकास की पत्नी बनकर कविता ससुराल में रहने लगी। इस दौरान विकास की दूसरी लड़की से हुई सगाई को परिवारवालों ने खत्म कर दिया था। परिवार की सहमति से देवर-भोजाई का नाता करवा दिया था।

विवाहिता कविता के भाई कृष्ण कुमार का आरोप है कि कविता के पत्नी बनने के बाद भी विकास सगाई होने वाली लड़की से कॉन्टैक्ट में था। मोबाइल कॉल पर बातचीत करने के साथ ही दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। इस बात को लेकर कविता और विकास का झगड़ा होता रहता था। परिवार क्लेश होने पर भी पति विकास ने पूर्व मंगेतर से बात और मिलना नहीं छोड़ा। विकास गुर्जर और उसकी मां भूली देवी पूर्व मंगेतर लड़की को घर लाना चाहते थे। 22 जुलाई को सुबह करीब 4 बजे रिश्तेदार ने कविता की मौत की सूचना दी। ससुराल पहुंचने पर घरवालों ने फंदा लगाकर कविता के सुसाइड करने का बताया था।

Exit mobile version