Site icon www.khabredinraat.com

सदस्यता अभियान में घर-घर जाकर सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी भाजपा बनाएंगे कार्यकर्ता : घनश्याम तिवारी

Workers will go door-to-door in the membership campaign to make BJP omnipresent and all-touching: Ghanshyam Tiwari

Workers will go door-to-door in the membership campaign to make BJP omnipresent and all-touching: Ghanshyam Tiwari

दौसा । भारतीय जनता पार्टी दौसा जिले की सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला को राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ,भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा और जिला अध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा ने संबोधित किया। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए जनसंघ से लेकर भाजपा की रीति नीति के बारे में अवगत कराया।

तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35A को हटाकर , एक देश , एक विधान और एक निशान को लागू करने का कार्य किया है, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है, जिसका प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के एक मजबूत स्तंभ की तरह काम करता है। सदस्यता अभियान में घर – घर जाकर सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी भाजपा कार्यकर्ता बनाएंगे।

राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा ने सम्बोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मज़बूती के साथ 2047 में विकसित भारत बने और विकसित भारत में राजस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका हो इसके लिए भजनलाल सरकार नवाचारों के साथ विकसित राजस्थान 2047 के मार्ग पर अनवरत रूप से आगे बढ़ रही है। कटारा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की प्रतिज्ञा , विकसित भारत 2047 का निर्माण , सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी भाजपा के रूप में जन समर्थन लेते हुए दौसा में 2.5 लाख , राजस्थान में 1.25 करोड़ और देश में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का काम भाजपा परिवार सदस्यता अभियान के माध्यम से करेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो लक्ष्य दौसा जिले को दिया है, सभी कार्यकर्ता तक-मन से इस लक्ष्य को प्राप्त करें और भाजपा को पहले से और अधिक मजबूत प्रदान करना है. दौसा जिले में 1237 बूथों है,पर बूथ 200 भाजपा सदस्य बनाकर प्रदेश द्वारा दौसा जिले के लिए दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि संविधान के अनुसार भाजपा सदस्य 18 वर्ष से अधिक आयु का,भारतीय नागरिक, भाजपा परिवार के संकल्प,मूल दर्शन, निष्ठाएं को स्वीकारता हो ऐसे नागरिक को ही भाजपा की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित करना है।

भाजपा सदस्यता अभियान जिला कार्यशाला में संजय नरूका जिला प्रभारी, शंकर शर्मा पूर्व विधायक, भाजपा सदस्यता अभियान जिला संयोजक राजेंद्र शर्मा , पूर्व जिला अध्यक्ष टीकम सिंह गुर्जर, अमर सिंह कसाना, जिला महामंत्री रवि पालीवाल हरकेश मटलाना, कैलाश पारीक, सतपाल मीणा, सुनीता सैनी, उर्मिला जोशी,भावना सैनी,आशा मीणा,मुरारी छोकरियां , महेंद्र तिवारी ,आलोक जैन, नासिर खान, अर्जुन सिंह लवाण ,रितेश पारीक, पूरण सैनी, विपिन वाल्मीकि, डॉ मुकेश शर्मा, रामप्रसाद कालोता ,अशोक शर्मा , रामानंद शर्मा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला में उपस्थित थे।

Exit mobile version