Site icon www.khabredinraat.com

विश्व कैंसर दिवस विशेष: कैंसर उपचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सटीकता और विशेषज्ञता का बढ़ता महत्व

World Cancer Day Special

World Cancer Day Special

जयपुर। कैंसर के निदान और उपचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। एआई-आधारित तकनीकों की मदद से बीमारी की पहचान अधिक प्रारंभिक और सटीक स्तर पर संभव हो पा रही है, वहीं ट्रीटमेंट प्लानिंग और मॉनिटरिंग भी पहले से अधिक प्रभावी हो रही है।

भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट के डॉ. नरेश जाखोटिया ने बताया कि आधुनिक रेडिएशन थेरेपी में उपचार की योजना बनाते समय ट्यूमर की स्थिति, उसका आकार और आसपास के संवेदनशील अंगों को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाता है। उन्नत प्लानिंग और विश्लेषण प्रणालियों की सहायता से रेडिएशन को अत्यंत सटीक रूप से लक्षित किया जा सकता है, जिससे उपचार की प्रभावशीलता बढ़ती है और स्वस्थ ऊतकों को अनावश्यक क्षति से बचाया जा सकता है। उनके अनुसार, इस प्रकार की सटीकता से मरीजों की सहनशीलता बेहतर होती है और उपचार के दौरान तथा बाद की जटिलताओं में कमी आती है।

बीएमसीएच के सीएआर-टी सेल थेरेपी विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश सिंह शेखावत ने बताया कि रक्त कैंसर के उपचार में सेल-आधारित थेरेपी ने नई संभावनाएँ खोली हैं। मरीज की रोग-स्थिति, पूर्व उपचार प्रतिक्रिया और जैविक प्रोफ़ाइल के आधार पर उपचार रणनीति तय करना अब अधिक प्रभावी रूप से संभव हो पा रहा है, जिससे जटिल मामलों में भी बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

Exit mobile version