Site icon www.khabredinraat.com

गृह-गृह यज्ञ अभियान में 11 घरों में हुआ यज्ञ का आयोजन

Yagya

Yagya

जयपुर। गायत्री चेतना केंद्र मुरलीपुरा की ओर से मुरलीपुरा क्षेत्र में गृह-गृह यज्ञ अभियान के अंतर्गत दूसरे दिन रविवार को गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ के ट्रस्टी प्रहलाद शर्मा के सक्रिय सहयोग और गायत्री चेतना केंद्र मुरलीपुरा के प्राणवान कार्यकर्ता मनोज पारीक के अथक प्रयास से मुरलीपुरा के विकास नगर में 11 घरों में यज्ञ का आयोजन किया गया।

यज्ञ से पहले प्रभातफेरी के रूप में व्यसन मुक्ति के लिए रैली निकाली गई। एक निजी विद्यालय के बच्चों ने भी रैली में भाग लिया। गायत्री महिला मंडल करधनी की ओर से कुसुमलता सिंघल की अगुवाई में नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। यज्ञ के पश्चात सभी घरों में देव स्थापना करवाई गई ओर गुरुदेव का साहित्य भेंट किया गया। इसी दौरान दो पुंसवन संस्कार, एक जन्म दिन संस्कार मनाया गया। अखंड ज्योति मासिक पत्रिका के तीन सदस्य बनाए गए।

यज्ञ में ये रहे उपस्थित

प्रहलाद शर्मा,. रामेश्वर प्रसाद शर्मा, गणपत वर्मा, गोपाल पारीक, मोहिनी सैनी, हर्ष मिश्रा, विनीता मिश्रा, के सी कौशिक , उमाशंकर खंडेलवाल, , सीताराम शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, पुष्पा पारीक, महेन्द्र भौमिया, महेन्द्र खंडेलवाल, कैलाश शर्मा, मुकेश माथुर ने यज्ञ के आचार्य और सहायक के रूप समयदान किया।

Exit mobile version