Site icon www.khabredinraat.com

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों में आयोजित होंगे योगाभ्यास कार्यक्रम

Yoga practice programs will be organized in all the medical institutions of the district on International Yoga Day

Yoga practice programs will be organized in all the medical institutions of the district on International Yoga Day

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी 21 जून शनिवार को जिले के चिकित्सा संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और स्वस्थ तन-स्वस्थ मन का सन्देश प्रसारित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 10 वीं वर्षगांठ की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हैल्थ” रखी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि योग दिवस पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रमों में सभी चिकित्सा संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि दैनिक जीवन में योग का महत्व किसी से छिपा नहीं है। योग के माध्यम से तन तो तंदुरुस्त रहता ही है, साथ ही योग मन को भी स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए प्रतिदिन योग के माध्यम से शरीर के साथ साथ मन की शुद्धि भी बेहद ज़रूरी है।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 10 वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रमों के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगा” थीम आधारित आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रमों में प्रत्येक शिविर स्थल हेतु मेडिकल किट उपलब्ध रखने के लिए समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

चिकित्सा संस्थानों में आयोजित होने वाले योग-कार्यक्रमों में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक आमजन को दैनिक जीवन में योग के महत्व की जानकारी देते हुए चरणबद्ध ढंग से योगाभ्यास करवाएंगे।

Exit mobile version