Site icon www.khabredinraat.com

नाबालिग को अपहरण कर ले गया युवक

Impostor Baba kidnapped minor girl

Impostor Baba kidnapped minor girl

जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा निवासी व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि सनी नाम के लड़के ने उसकी नाबालिग बेटी से दोस्ती गांठ ली और बहला-फुसलाकर उसकी बेटी को अपहरण कर ले गया। आरोपी ने नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर घर से सोने-चांदी के गहने और तीस हजार रुपए कैश भी चोरी करवाकर मंगवा लिए। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि पहले भी आरोपी सनी से कॉन्टैक्ट कर समझाने पर जान से मारने की धमकी देता था। बेटी के किडनैप होने पर जब उसे फोन किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी।

Exit mobile version