Site icon www.khabredinraat.com

बंदूक की नोक पर युवक को किया अगवा, कई घंटों तक घुमाते रहे कार में

Impostor Baba kidnapped minor girl

Impostor Baba kidnapped minor girl

जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में कार सवार बदमाशों ने बंदूक दिखाकर एक युवक को अगवा किया और कई घंटों तक कार में लेकर घुमते रहे। इस दौरान बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और फिर एक स्थान पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गणेश नगर निवासी सचिन मंगावा ने मामला दर्ज करवाया कि वह 3 जनवरी को मुरलीपुरा में खड़ा था तभी कार लेकर लक्की चौधरी, दीपक जाखड़ और राहुल मीणा आए और बदूंक दिखाकर जबरन कार में बिठा लिया। इसके बाद वे करीब तीन घंटे तक लेकर अलग-अलग जगहों पर घूमते रहे। आरोपियों ने रास्ते में उससे मारपीट भी की। इसके बाद उसके मोबाइल से एक व्यक्ति को कॉल किया और वहां पर ले जाकर छोड़कर भाग निकले। इस पर पीडित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version