Site icon www.khabredinraat.com

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के राइजिंग राजस्थान समिट 2024 में युवाओं को मिलेंगे रोजगार के भरपूर अवसर: मुकेश दाधीच

Youth will get plenty of employment opportunities in Rising Rajasthan Summit 2024

Youth will get plenty of employment opportunities in Rising Rajasthan Summit 2024

जयपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा विकसित राजस्थान के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महज 10 माह के कार्यकाल में हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य किए है।

भाजपा सरकार ने जहां प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य को लेकर सजगता और सतर्कता दिखाते हुए 190 से अधिक पेपर लीक माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया, वहीं दूसरी ओर रोजगार सृजन के वादे को निभाते हुए 90 हजार पदों को कैबिनेट स्वीकृति जारी करते हुए 2 साल का भर्ती कैलेंडर जारी करने का ऐतिहासिक कार्य किया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर सृजन करने की दिशा में बेहतर कार्य किया है। राइजिंग राजस्थान 2024 के माध्यम से प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान समिट के लिए अब तक करीबन 15 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू कर निजी क्षेत्र में रोजगार लाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया। दिसंबर में होने वाले समिट के बाद प्रदेश में रोजगार के अवसर बढे़गे। मुख्यमंत्री शर्मा ने 5 साल में 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार देने का वादा किया है, इसे पूरा करने की दिशा में शुरुआत भी कर दी।

भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में पानी की गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में कार्य करते हुए ईआरसीपी और यमुना जल समझौते जैसे महत्वपूर्ण विषय के एमओयू साइन किए। ईआरसीपी से प्रदेश के 21 जिलों को और यमुना जल समझौते से शेखावाटी के 4 जिलों के लिए पानी की समस्या का समाधान होगा। कांग्रेसी नेताओं ने ईआरसीपी और यमुना जल समझौते को वर्षों तक लटकाने का कार्य किया, लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के हित में इन दोनों ही विषयों को प्राथमिकता से रखते हुए कार्य शुरू करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

Exit mobile version