101 महिलाएं अहिल्याबाई होल्कर अवार्ड से अलंकृत

0
38
101 women were honored with the Ahilyabai Holkar Award.
101 women were honored with the Ahilyabai Holkar Award.

जयपुर। जीवन सुरक्षा एवं पर्यावरण रक्षा संस्था के तत्वावधान में एसकेआईटी कॉलेज सभागार में बेटी सम्मान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों में शानदार सफलता अर्जित करने वाली 101 महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर प्रेरक मातृशक्ति अवार्ड से नवाजा गया।

संस्था अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा एवं संयोजक मोहनलाल शर्मा ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि आर ए एस अधिकारी अंजू शर्मा रही तथा अति विशिष्ट अतिथि रामजीलाल शर्मा कपिल जैन रहे। इस अवसर पर सोहनलाल पारीक, डॉ. अम्बर श्रीवास्तव, डॉ. नुपुर श्रीवास्तव, गजानन्द शर्मा, मुकेश मेहता प्रभु दयाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं संस्था कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here