July 27, 2024, 7:09 am
spot_imgspot_img

आदर्श नगर दशहरा मैदान में होगा 105 फीट का रावण दहन

जयपुर। रवि-वृद्धि योग के विशेष संयोग के साथ 24 अक्टूबर को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाएगा। राम मंदिर प्रन्यास सनातन धर्मसभा की ओर से दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जहां आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में राजधानी के सबसे ऊंचे 105 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन होगा। दशहरा महोत्सव संयोजक राजीव मनचंदा ने बताया कि 105 फीट ऊंचे रावण और 90 फीट ऊंचा कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। रावण का मुकुट 15 फीट का होगा।

रावण के हाथ-कंधों को बीते साल के मुकाबले बड़ा आकार दिया है। रावण दहन की तैयारियां करीबकृकरीब पूरी कर ली गई है। दहन के समय रावण की आंखों से अंगारे बरसते नजर आएंगे। मुंह से आग के गोले और नाभि-सिर पर अग्नि चक्र चलेगा। तलवार से चिंगारियां फूटेंगी। इस बीच आसमान में आतिशबाजी से स्टार वार होगा। रावण का भयानक रूप भी लोगों को आकर्षित करेगा। रावण दहन से पहले श्री राम जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दशहरा मैदान पहुंचने पर भगवान राम अग्निबाण चलाकर रावण की नाभि का अमृत कुंड सुखाएंगे।

दशहरा महोत्सव संयोजक राजीव मनचंदा ने बताया कि रावण दहन की परंपरा 65 साल पहले शुरू हुई थी। तब गोल चक्र पर रावण दहन हुआ करता था, उस समय 10-12 फीट का रावण दहन होता था। धीरे-धीरे रावण व कुंभकरण का कद बढ़ता गया। 105 फीट ऊंचे रावण और 90 फीट ऊंचा कुंभकरण के पुतले तैयार हो रहे है। रावण का मुकुट भी इस बार विशाल होगा। रावण के हाथ-कंधों को बड़ा आकार दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles