May 5, 2025, 10:01 pm
spot_imgspot_img

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रचार के लिए आरपीए में निकाली नारी जागरण रैली

जयपुर। गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ की ओर से 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में 31 अगस्त को राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए ) के पास शिव मंदिर पर शक्ति कलश यात्रा और नारी जागरण रैली निकाली गई। शांतिकुंज हरिद्वार से आया अभिमंत्रित और पूजित शक्ति कलश आकर्षण का केन्द्र रहा।

महिलाओं में शक्ति कलश को सिर पर धारण करने की होड़ सी मच गई। हर कोई महिला इस कलश को अपने सिर पर धारण करने के लिए प्रयासरत दिखी। शक्ति कलश यात्रा और नारी जागरण रैली के महिलाएं और पुरूष नारी का सम्मान जहां है संस्कृति का उत्थान वहां है…गंदे चित्र हटाओ मां-बहनों की लाज बचाओ जैसे नारे लगाते चल रहे थे।

रैली के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, अश्लीलता निवारण, नशा मुक्ति, शिक्षा का संदेश दिया गया। गाजेबाजे के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शिव मंदिर से शक्ति कलश लेकर शोभायात्रा के रूप में मनोकामनेश्वर मंदिर पहुंची। मनोकामनेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा शिवपथ गली नंबर एक, संजय कॉलोनी में पहुंची। वहां राष्ट्र जागरण दीप यज्ञ हुआ।

वेद माता गायत्री और गुरू सत्ता का पंचोपचार पूजन कर अक्षत के माध्यम से गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र के साथ विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां प्रदान की गई। गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ के ट्रस्टी प्रहलाद शर्मा ने गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ की ओर से 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शामिल होने का आमंत्रण दिया। मोहिनी सैनी ने सभी का आभार जताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles