108 कुंडीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ आज से

0
68
Yagya
Yagya

जयपुर। हरमाड़ा स्थित गुरु गोरखनाथ धाम, भोमिया जी महाराज धाम में महंत छोटेलाल महाराज के सानिध्य में राष्ट्र कल्याण, गौवंश संरक्षण एवं जनकल्याण की कामना के लिए 108 कुंडीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन 25 दिसंबर से 3 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।

धाम के प्रवक्ता बाबूलाल शर्मा ने बताया कि 108 कुंडीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। 25 दिसंबर को सुबह 11:15 बजे दिल्ली रोड स्थित कुमावतों की ढाणी के पास शिव मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में लगभग 1100 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ मंगल गीत गाते हुए पूरे ग्राम से गुजरती हुई धाम स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचेंगी। यज्ञ स्थल पर विद्वान पंडितों द्वारा देवर्चन एवं अग्नि स्थापना की जाएगी।

हरफूल मीणा मुख्य यजमान और पूर्णचंद सैनी, श्यामलाल मीणा, कमल सैनी, सुरेश सैनी, लालाराम मीणा, रोशन लाल सैनी, मूलचंद सैनी, भोलाराम मीणा, कुलदीप सिंह जादौन यजमान रहेंगे।

राधा गोविंद मंदिर में गायत्री महायज्ञ 28 दिसंबर को

मुरलीपुरा के विकासनगर स्थित श्री राधा गोविंद शिव मंदिर में 28 दिसंबर को श्री सालासर बालाजी के महंत डॉ. विष्णुदत्त शर्मा (पुजारी) के सान्निध्य में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मनु महाराज के सान्निध्य में विकासनगर विकास समिति के अध्यक्ष पन्नालाल तंवर, मंत्री ओमप्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष सुल्तान सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मंदिर के पुजारी श्यामसुंदर चतुर्वेदी, कार्यकारिणी सदस्य सुमेर सिंह डांगी, भगवाना राम चौधरी, भंवर सिंह नाथावत, भंवर लाल जांगिड़, श्रवण कुमार, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, नरेन्द्र महला घर-घर जाकर लोगों को आयोजन के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

विकासनगर विकास समिति के अध्यक्ष पन्नालाल तंवर ने बताया कि सुबह आठ बजे से पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ निशुल्क होगा। इसमें कॉलोनी के कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। शाम चार से रात्रि आठ बजे तक पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। कार्यक्रम मेें अनेक गणगान्य लोग शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here