अंतर जिला रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में 7 टीमों के 112 खिलाड़ियों ने लिया भाग

0
25
112 athletes from 7 teams participated in the Inter-District Range-Level Police Sports Competition.
112 athletes from 7 teams participated in the Inter-District Range-Level Police Sports Competition.

जयपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन मे तृतीय अंतर जिला रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन चांदपोल जयपुर में किया गया।

इस प्रतियोगिता मे कुल 07 टीमों—उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, मेट्रो, यातायात एवं पुलिस लाइन—ने भाग लिया। प्रतियोगिता में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, आर्म्स रेसलिंग, बास्केटबॉल एवं योगा खेल आयोजित हुए, जिसमें कुल 112 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (यातायात एवं प्रशासन) योगेश दाधीच, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजेश कांवट, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पार्थ शर्मा एवं लखन मीणा सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here