जयपुर। वूमन एम्पावरमेंट–2025 कार्यक्रम का आयोजन दौसा के फर्स्ट टॉवर स्थित गोल्ड सिनेमा में हुआ। महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित इस समारोह में 11 प्रेरणादायक महिलाओं और 11 महिला समूहों को सम्मानित किया गया। साथ ही 300 महिलाओं को गिफ्ट हैंपर प्रदान किए गए।
आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) जयपुर इस कार्यक्रम की सह-प्रायोजक रही। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा और समाज में उनके नेतृत्व को बढ़ावा देने पर जोर दिया। डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा ने महिलाओं को साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया।
आईआईएस यूनिवर्सिटी की ओर से डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी की डायरेक्टर डॉ. हिमांगिनी राठौड़ और डॉ. ऋचा भारद्वाज उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय महिला नेतृत्व, कौशल विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु लगातार सार्थक कार्य कर रहा है।
यह आयोजन जिले में महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और नेतृत्व निर्माण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। जयपुर और दौसा से अनेक शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी कार्यक्रम में शामिल हुए।




















