रामेश्वर महादेव मंदिर में 13वां पाटोत्सव मनाया

0
478

जयपुर। अहिंसा सर्किल ,सी-स्कीम में स्थित रामेश्चर महादेव मंदिर में गुरूवार को 13वां पाटोत्सव बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें रामेश्वर महादेवजी का फूलों से मनोरम श्रृंगार किया गया और मंदिर प्रागंण में रंग -बिरंगी लाईटों से सजावट की गई। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने बाबा का जल अभिषेक किया।

इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर बालमुकंदाचार्य महाराज सहित भाजपा नेता सुरेश मिश्रा ,सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर संभाग अध्यक्ष पंडित दिनेश शर्मा ने अतिथि के रूप में शिव परिवार की आरती उतारी। रामेश्वर महादेव मंदिर परिवार की रेणु दीदी ने सभी का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here