151 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन 9 मार्च को

0
218
Yagya
Yagya

जयपुर। गौ सेवा समिति एवं समस्त आर्य समाजों के संयुक्त तत्वावधान में विश्व शांति एवं कल्याण के लिए 9 मार्च रविवार को सायं 3 बजे दशहरा मैदान,आदर्श नगर में 151 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समाजसेवी रवि नैय्यर शामिल होगे। होली के रंग गौमाता के संग इस कार्यक्रम में सायं 3 से 5 बजे तक हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसके पश्चात सायं 5 से 7 बजे तक गौ संकीर्तन का आयोजन होगा। कार्यक्रम के समापन पर गौवृत्ती प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here