बृहस्पति धाम मंदिर का 15वां पाटोत्सव: बृहस्पति देव महाराज का दूध एवं जल से हुआ अभिषेक

0
166
15th Patotsav of Brihaspati Dham Temple
15th Patotsav of Brihaspati Dham Temple

जयपुर। राजधानी के डालडा फैक्ट्री ओवर ब्रिज के आगे महारानी फार्म हाउस रोड पर दुर्गापुरा स्थित बृहस्पति धाम मंदिर का रविवार सुबह 11 बजे 15वां पाटोत्सव पुष्प नक्षत्र में धूमधाम से रविवार को मनाया गया।

बाबूलाल शर्मा ने बताया पुष्प नक्षत्र में रविवार सुबह 11 बजे बृहस्पति देव महाराज का दूध एवं जल से अभिषेक मंदिर महंत नरेंद्र शर्मा के सान्निध्य में किया गया। जिसके पश्चात बृहस्पति देव महाराज को नवीन पोशाक धारण कराई गई। बृहस्पति देव को पीले मिष्ठान का भोग अर्पण कर भक्तों को पंगत प्रसादी परोसी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here