अवैध बीयर के 20 कार्टूंस व शराब जब्त

0
16

जयपुर। विधायकपुरी थाना पुलिस ने होली में सप्लाई की जाने वाली अवैध शराब व बीयर जब्त की है। पुलिस ने अवैध शराब की सप्लाई के काम में लिए जाने लग्जरी वाहन को जब्त कर शराब तस्करों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से अवैध शराब तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रहीं है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि होली पर हुडदंगियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्व ऑपरेशन क्लीन स्वीपउ चलाया गया था। इस अभियान के विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम को सूचना मिली कि विधायकपुरी थाना इलाके में स्थित दर्गा विजनेस सेंटर संजय मार्ग पर एक लग्जरी वाहन एक्सयूवी -700 खड़ी हुई है। जिसकी नंबर डिग्गी में अलग- अलग ब्रांड बीयर के 20 कार्टून रखे है ।

जिसमें कुल 479 बोतल भरी हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर मोहित तिलवानी (21) निवासी विधाधर नगर को गिरफ्तार कर बीयर के कार्टून व अवैध शराब तस्करी के लिए काम में लिए जाने वाली लग्जरी कार को जब्त कर लिया। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से अवैध शराब तस्करों के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here