सड़क पर खड़ी पिकअप में मिला 2075-किलो विस्फोटक

0
149
2075-kg explosives found in a pickup parked on the road
2075-kg explosives found in a pickup parked on the road

जयपुर। बस्सी थाना इलाके में सड़क किनारे खड़ी लावारिस पिकअप में भारी मात्रा मे विस्फोटक सामग्री मिली है। पुलिस ने मोहनपुरा पुलिया के पास कुल 2075 किलो विस्फोटक सीज किया है। विस्फोटक की जानकारी पुलिस ने पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन को दे दी है। अब पीईएसओ की टीम मौके पर जाकर सैंपल लेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिकअप मालिक या चालक अभी तक पुलिस के सम्पर्क में नहीं आया है।

एएसआई जसवंत सिंह ने बस्सी थाने में इस विस्फोटक सामग्री को लेकर मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि वह शनिवार देर रात गश्त पर थे। इस दौरान रात 2.30 बजे हेड कांस्टेबल श्यामलाल का फोन आया। श्यामलाल ने बताया कि मोहनपुरा पुलिया के पास दौसा से जयपुर की तरफ आगरा रोड पर अंशिका चाय की दुकान के सामने एक पिकअप खड़ी है। इसमें कुछ कार्टन रखे है जो संदिग्ध हैं। गाड़ी का चालक भी नहीं है। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पिकअप की जांच की गई तो कार्टून पर ऑप्टिस्टार एक्सप्लोसिव लिखा हुआ था। नीचे सफेद कट्टों में अमोनियम नाइट्रेट लिखा हुआ था। गाड़ी में में कुल 63 कार्टन और 10 प्लास्टिक के कट्टे मिले। 63 कार्टन पर शुद्ध वजन 25 किलो और 10 प्लास्टिक के कट्टों पर 50 किलो लिखा था। इनमें सफेद दाने नुमा पदार्थ था।चालक की तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

पिकअप के नम्बर के आधार पर वाहन मालिक का पता ईश्वर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह रावत निवासी शिवपुर नरेली मांडल भीलवाड़ा के रूप में हुई। पिकअप मालिक से भी कोई संपर्क नहीं हुआ। पिकअप का स्टेयरिंग लॉक था, इस पर क्रेन की सहायता से पिकअप को मौके से हटा कर थाने पर खड़ा किया गया।

विभाग के सैंपल लेने के बाद होगी आगे की जांच

जांच अधिकारी एसआई सुरेन्द्र ने बताया कि शुक्रवार को ढाई बजे पुलिस ने पिकअप सीज की थी। अभी तक पिकअप का मालिक और चालक थाने नहीं आया है। हमारी टीम ने वैशाली नगर स्थित पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन को सूचना दी है। उनकी टीम मौके पर पहुंच कर सैंपल लेगी जिस के बाद आगे की जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here