श्री श्याम सेवा संघ मानसरोवर का 20वां वार्षिक उत्सव 15 दिसंबर को

0
307
20th annual festival of Shri Shyam Seva Sangh Manasarovar on 15 December
20th annual festival of Shri Shyam Seva Sangh Manasarovar on 15 December

जयपुर। श्री श्याम सेवा संघ मानसरोवर के तत्वावधान में 15 दिसंबर को दोपहर सवा 12 बजे से शाम सवा 7 बजे तक दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले 20वें वार्षिकोत्सव एवं भजन संध्या के पोस्टर का विमोचन इसी ऑडिटोरियम में बाबा श्याम के चित्रपट के समक्ष किया गया। एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम में डॉ. ममता पारीख,सरला मोदी, सत्यनारायण गुप्ता,रुचि अरोड़ा, कुणाल चौधरी, अरुण तिवारी, नरेश गुप्ता, मुकेश पाराशर, दीपक शर्मा ने श्याम प्रभु के जयकारों के साथ पोस्टर का विमोचन किया।

इस मौके पर किरण पथ स्थित वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केंद्र में संचालित मां भगवती उच्च प्राथमिक विद्यालय के अभावग्रस्त परिवारों के बच्चों को अध्ययन करने के लिए लेखन सामग्री,पाठ्य सामग्री गायत्री परिवार के प्रतिनिधि केदार शर्मा को भेंट की। पोस्टर विमोचन के बाद सभी कार्यकर्ताओं और श्याम प्रेमियों ने सात रंग की गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को बधाई दी। जयपुर के सभी श्याम मंडल परिवारों आमंत्रित किया।

इस अवसर पर भजन गायक सुनील शर्मा, बंशी कथूरिया, सूरज कुमावत, सतीश जैन, तरुण सोनी, सुशील पारीख, सरोज गुप्ता, जितेंद्र, नरेश गुलवानी, दिनेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भजन प्रस्तोता लगाएंगे हाजिरी:

श्री श्याम सेवा संघ मानसरोवर के 20वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित भजन संध्या में कोलकाता से संजू शर्मा, जयपुर से शुभम शर्मा, तृप्ति लड्ढा, महेश परमार, गिर्राज शरण,गोपाल सेन, अभिषेक नामा, राजेश अटोलिया, निशा-गोविंद शर्मा सहित अनेक भजन प्रस्तोता श्याम प्रभु का गुणगान करेंगे। संस्था परिवार के लोग एक जैसी पोशाक में रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here