जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में जयपुर दक्षिण जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज के नेतृत्व में पुलिस ने पिछले कई सालों से फरार चल रहे 28 इनामी अपराधियों और 7 हार्डकोर हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार बदमाशों पर कुल 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
डीसीपी राजर्षि राज ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ललित शर्मा के सुपरविजन में स्पेशल टीमों,डीएसटी और साइबर सेल का गठन किया गया था। टीमों ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस अभियान के दौरान पकड़े गए 28 इनामी बदमाशों पर कुल 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन अपराधियों में धोखाधड़ी के 06 अपराधी, अपहरण एवं लूट के 09 अपराधी,पोक्सो एक्ट मामले में 04 अपराधी,नकबजनी व चोरी के मामले के 04 अपराधी,एनडीपीएस एक्ट के 02 अपराधी सहित डकैती व अन्य तीन अपराधियों पर संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सोडाला, महेश नगर और नारायण विहार जैसे इलाकों से सक्रिय 7 हिस्ट्रीशीटरों को सलाखों के पीछे भेजा है।
अभियान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ललित शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार फरार हिस्ट्रीशीटरों में चन्दन सिंह उर्फ विक्की (सोडाला),अमन गुर्जर उर्फ माया (सोडाला),विकास पुत्र सरोवर भाटी (सोडाला),छोटू उर्फ छोटया (सोडाला),संजय पुत्र बाबूलाल (महेशनगर),पप्पू पुत्र बल्या (नारायण विहार) और पूनम सांसी (नारायण विहार) शामिल है। वहीं गिरफ्तार 28 इनामी वांछित अपराधियों में 25 हजार इनामी दिनेश पुत्र राजेन्द्र जाट (थाना पत्रकार कॉलोनी),15 हजार रुपए इनामी हिमांशु गुर्जर (पत्रकार कॉलोनी),पप्पू नाई (सांगानेर सदर),नाथूलाल जाट (चाकसू) और प्रकाश चौधरी (मानसरोवर) शामिल है और साथ ही 10 हजार रुपए इनामियों में डिग्गी सिंह (महेश नगर), विकास जाखड़ उर्फ धर्मराज (सोडाला) और पवन कुमार वर्मा (चाकसू) है। इसके अलावा 5 हजार रुपए के इनामियों में ब्रिजेश कंजर (मुहाना),कार्तिक वाल्मीकि (मानसरोवर),शिवदयाल मीणा (चाकसू),जितेन्द्र मीणा (चाकसू),पुष्पेंद्र मीणा (चाकसू),दीपक उर्फ दीपु (सोडाला),शिवपाल सिंह (शिप्रापथ),दयाराम गुर्जर (कोटखावदा),कालूराम (कोटखावदा),सचिन गुर्जर (कोटखावदा),आबिद खान (सोडाला),नौशाद खान (सोडाला),सोनू मीणा (मुहाना),धर्मेन्द्र चौधरी (शिप्रापथ),किशनलाल सैनी (चाकसू),बिलाल (सोडाला),नौशाद अब्बास (सोडाला) और विक्रम बावरिया (मानसरोवर) है और 2 हजार रुपए इनामी महेन्द्र पाल सिंह (मानसरोवर) और विक्की गोस्वामी (मानसरोवर) है। सभी गिरफ्तार अपराधियों पर धोखाधड़ी, लूट, अपहरण, पोक्सो एक्ट, नकबजनी, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और डकैती जैसे संगीन मामलों में प्रकरण दर्ज हैं।
इस व्यापक कार्रवाई से जयपुर दक्षिण क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। डीसीपी दक्षिण ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले और फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।




















