July 27, 2024, 10:34 am
spot_imgspot_img

मोती डूंगरी गणेश जी को सिंजारे पर अर्पित होगी 3 हजार 100 किलो मेहंदी

जयपुर। गणेश चतुर्थी से एक दिन सोमवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में गजानन महाराज को मेहंदी अर्पित कर भक्तों को प्रसाद स्वरूप बांटी जाएगी। मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में शाम 6.15 बजे गणेशजी महाराज के विशेष शृंगार में दर्शन हेांगे। गणेशजी महाराज का विशेष नौलड़ी का नोलखा हार के भाव जैसा शृंगार होगा, जिसमें मोती, सोना, पन्ना, माणक आदि के भाव स्वरूप दर्शाए गए है। गणेश जी महाराज को स्वर्ण मुकुट धारण कराया जाएगा और चांदी के सिंहासन पर विराजमान होंगे।

गणेशजी को विशेष पोशाक धारण करवाई जाएगी। गणेश जी महाराज को सिंजारे की मेहंदी धारण होगी। मेहंदी पूजन के बाद शाम 7.30 बजे भक्तों को मेहंदी प्रसाद बांटा जाएगा। इससे पहले शृंगार के चलते दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक गणपति के पट मंगल रहेंगे। भक्तों को 3100 किलो मेहंदी प्रसाद बांटा जाएगा। मेहंदी प्रसाद पांच स्थानों पर बांटा जाएगा। महिलाओं और कन्याओं के लिए डोरा व मेहंदी की व्यवस्था के लिए अलग से कतार होगी। इस दिन शयन आरती रात 10 बजे होगी।

गढ़ गणेशजी को अर्पित होगी मेहंदी

नाहरगढ़ की पहाड़ियों पर स्थित गढ़ गणेशजी मंदिर में महंत प्रदीप औदिच्य के सान्निध्य में सोमवार को सिंजारा महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन गणेशजी को मेहंदी अर्पित की जाएगी। वहीं गणेश चतुर्थी पर सुबह 4.30 बजे दर्शन खुलेंगे, रात 12 बजे तक भक्त ठाकुर जी के दर्शन कर सकेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles