गौरांग महाप्रभु का 539 वां जन्म महोत्सव: गोविंद देव छवि की सजी फुल बंगला झांकी

0
300
539th Birth Anniversary of Gauranga Mahaprabhu
539th Birth Anniversary of Gauranga Mahaprabhu

जयपुर। श्री गौरांग महाप्रभु का जन्मोत्सव घर-घर वैष्णव जन भक्तों के द्वारा मनाया जा रहा है धार्मिक अनुष्ठान बधाई गान भगवान की सज रही है विशेष झांकियां । इसी कड़ी में बनी पार्क स्थित शिव मार्ग में भगवान का 539 वा जन्म महोत्सव भक्ति भाव से मनाया । आयोजक श्याम बाबू पारीक बसंत पारीक ने बताया कि राधा गोविंद देव जी की छवि की आकर्षक फूल बंगला झांकी सजा कर शीतलता प्रदान करने वाले व्यंजनों का भोग लगाया।

उत्सव स्थल को रंग बिरंगे गुब्बारे और बंदरवाल से सजाया । महंत अंजन कुमार गोस्वामी प्रवक्ता मानस गोस्वामी के सानिध्य में संकीर्तन और बधाई गान हुआ । इस मौके पर सूखे मेवे टॉफी खिलौने कपड़ों की जमकर उछाल हुई । बधाई गान के पश्चात भक्तों सामूहिक रूप से भगवान की महाआरती की । राधा दामोदर जी मंदिर के महंत मलय गोस्वामी ने आयोजन में शिरकत की । ठाकुर जी के महाभोग के प्रसाद का भोग लगाकर भक्तों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here