हरिवंश महाप्रभु का 551वां प्राकट्योत्सव :कार्यक्रम को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन

0
425

जयपुर। ठिकाना मन्दिर श्री गोविन्द देव जी महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में गोस्वामी श्री हित हरिवंश महाप्रभु का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा 551वां प्राकट्योत्सव 17 मई से 19 मई तक गोविन्द देव मन्दिर सत्संग भवन में मनाया जाएगा। उत्सव के दौरान भजन कीर्तन प्रवचन उत्सव के आयोजन होंगे । कार्यक्रम को लेकर आज गोविन्द देव जी मंदिर काले हनुमान मंदिर में पोस्टर का विमोचन किया ।

ठाकुर जी की पूजा अर्चना कर निमंत्रण दिया। इस मौके पर सुरेश टांक, किशोर गुप्ता, कैलाश सिंघल,कमल मुकुट, कार्यकारी सदस्य उपस्थित रहे । तीन दिवसीय प्राकट्योत्सव के प्रोग्राम प्रतिदिन 4 से 8 बजे मंदिर प्रांगण में आयोजित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here