14 हजार रुपये की जुआ राशि सहित 7 जुआरी गिरफ्तार

0
195

जयपुर। रामगंज थाना पुलिस ने ताश पत्ती से जुआ खेलने के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जुआ की कुल रकम 14 हजार तीन सौ दस रुपए समेत सात जुआरियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि उत्तर इलाके के सभी थानों स्पेशल एवं लोकट एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश अनुसार पुलिस टीम ने मुर्तजा (25) , शिकारियों की मोरी, रामगंज, सरफराज (27) , रामगंज, सानु खान (24) संगम कॉलोनी गलता गेट , मोहम्मद आसिफ (42) घाटगेट , मोहम्मद सुल्तान (42),मोहसिन (30) आदर्श नगर , मोहम्मद आसिफ (27) ,आदर्श नगर निवासी को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी जुआरियों के कब्जे से जुआ के 14 हजार तीन सौ दस रुपए व ताश पत्ते जब्त किए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here