707 स्टूडेंट्स को डिग्री मिलने पर खिले चेहरे

0
38
707 students were delighted to receive their degrees.
707 students were delighted to receive their degrees.

जयपुर। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में बुधवार को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 2025 बैच के बीटेक, एमटेक और एमबीए के 707 स्टूडेंट्स को डिग्री वितरित की गई। इनमें से 23 स्टूडेंट्स राज्य के टॉप 10 में शामिल रहे। इस बैच के स्टूडेंट्स मीत खंडेलवाल, जतिन यादव और दीक्षा शर्मा ने अपनी इंजीनियरिंग स्ट्रीम में राज्य में पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल जीते, जबकि दूसरे स्थान पर रहे रोहित सोनी और कशिश अरोड़ा ने सिल्वर मेडल जीते।

कार्यक्रम से पहले, स्टूडेंट्स कॉलेज कैंपस में पुरानी यादें ताज़ा करते और पुराने दोस्तों से गर्मजोशी से मिलते दिखे। कॉलेज डायरेक्टर जयपाल मील ने स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में संस्था के चेयरमैन सुरजाराम मील, डायरेक्टर जयपाल मील, डायरेक्टर (एकेडमिक्स) डॉ. एस.एल. सुराणा, प्रिंसिपल प्रो. रमेश कुमार पचार, डीन डॉ. आर.के. जैन, सभी विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. नवल किशोर जांगिड़ शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here