गौड़ ब्राह्मण महासभा के परिचय सम्मेलन में 85 जोड़े तय

0
50
85 pairs fixed for introduction conference of Goud Brahmin Mahasabha
85 pairs fixed for introduction conference of Goud Brahmin Mahasabha

जयपुर। गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के तत्वावधान में विद्याधर नगर स्थित परशुराम भवन में आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 20 हजार से अधिक समाज बंधुओं ने भाग लिया। सम्मेलन में 85 जोड़े तय हुए, जिनमें एक जोड़ा अमेरिका से भी शामिल रहा। कार्यक्रम के दौरान ‘युगल दर्पण’ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज पचलंगिया एडवोकेट ने बताया कि महासभा पिछले 19 वर्षों से इस सम्मेलन का आयोजन कर रही है, जिससे अब तक 50 हजार से अधिक परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। इस बार देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी समाजबंधु वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं पूर्व शिक्षा मंत्री घनश्याम तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री बृज किशोर शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज की एकता, संस्कार और सामाजिक उत्थान पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष विजय हरितवाल ने बताया कि चेन्नई, हैदराबाद, गुवाहाटी, दीमापुर, मिजोरम, आगरा, दिल्ली, गाजियाबाद, इंदौर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर सहित कई स्थानों से समाजबंधुओं ने भाग लिया।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग—सरकारी अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, व्यापारी आदि—शामिल हुए। कार्यक्रम में ब्रजेश सोनी, माधव मिश्रा, कृष्ण झालानी, आशीष शर्मा, भुवनेश, कपिल पचौरी, मनीष शर्मा, अमित मिश्रा, दीपक कराडिया, पुनीत जैन सहित कई सदस्यों का सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि तय हुए जोड़ों का सामूहिक विवाह मई माह में आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here