9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

0
51

जयपुर। राजस्थान सरकार ने गुरुवार देर रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपायुक्त स्तर पर बदलाव किए गए हैं।

आदेश के मुताबिक, वर्ष 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी चूनाराम जाट को कमांडेंट, 5वीं बटालियन आरएसी जयपुर से पुलिस अधीक्षक बाड़मेर नियुक्त किया गया है। वहीं संजीव नैन को जयपुर ग्रामीण एसपी के पद से पुलिस उपायुक्त (क्राइम), पुलिस आयुक्तालय जयपुर लगाया गया है।

इसी तरह योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त (यातायात) जयपुर, अनील कुमार को कमांडेंट 5वीं बटालियन आरएसी जयपुर, हनुमान प्रसाद मीणा को पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण तथा कावेंद्र सिंह सागर को पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं लगाया गया है।

इसके अलावा पियूष दीक्षित को पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर, ज्येष्ठा मैत्रयी को पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर और निश्चय प्रसाद एफ को पुलिस अधीक्षक चूरू के पद पर नियुक्त किया गया है।

कार्मिक विभाग के अनुसार यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश में पूर्व में जारी कुछ तबादला आदेशों को निरस्त करने की भी जानकारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here