चोरों ने ज्वैलरी की दुकान में बोला-धावा: नकदी सहित छब्बीस लाख की ज्वैलरी पार

0
390

जयपुर। चौमू थाना इलाके में स्थित नया बाजार चौमू में चोरों ने एक ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी सहित करीब छब्बीस लाख रुपए का सामान ले गए। घटना के सम्बंध में पीडित ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया है कि पुरोहितों का मोहल्ला निवासी प्रताप सोनी ने मामला दर्ज करवाया कि वह पन्द्रह जनवरी की शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। अगले दिन सुबह आया तो दुकान का ताला टूटा मिला। चोर दुकान से एक लाख छब्बीस हजार रुपए की नकदी और करीब पच्चीस लाख रुपए का तैयार और कच्चा माल ले गए। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटा कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया है कि वारदात को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें आठ-दस नकाबपोश बदमाश नजर आ रहे है। इन बदमाशों ने दुकान को निशाना बनाया है। दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। सीसीटीवी के आधार बदमाशों की तलाश की जा रही है। बदमाश पैदल ही आए थे। हो सकता है कि बदमाशों ने अपना वाहन कहीं दूर खड़ा किया हो, लेकिन बदमाश पैदल ही दुकान की तरफ जाते नजर आए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here