चोरों ने दो घरों से चोरी किया गैस सिलेंडर,सीसीटीवी में कैद चोरों की करतूत

0
369

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में दो घरों से चोर तीन गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। बदमाश दीवार कूदकर दोनों घरों में घुसे और सिलेंडर लेकर चलते बने। चोरी यह घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर सिलेंडर चोरों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि दादू दयाल नगर मानसरोवर निवासी अंशुल बंसल ने मामला दर्ज करवाया कि उन्होंने घर के पोर्च में गैस सिलेंडर रखा था। मंगलवार रात को चोर दीवार कूदकर घर के अंदर घुसे थे और पोर्च में रखे गैस सिलेंडर ले गए ।
पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी सुरेंद्र गौड़ के घर में भी दीवार कूदकर बदमाश घुसे और उनके पोर्च में रखा गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह उठने पर गैस सिलेंडर गायब मिले। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सुबह 3रू48 मिलने पर चोर की करतूत कैद मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here