तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर को कुचला

0
174

जयपुर। शहर में हिट एण्ड रन मामला सामने आया है। कमला नेहरू नगर 200 फीट बाइपास गुरुवार रात एक तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर को कुचल दिया और वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मोके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया , जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन चालक को पकड़ा जा सके। हादसे में एक 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास में जुटी है। पुलिस ने शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here