कोटा-सवाई माधोपुर से स्मैक लाकर जयपुर में सप्लाई करने वाला चढा पुलिस के हत्थे

0
201
The person who brought smack from Kota-Sawai Madhopur and supplied it to Jaipur was caught by the police.
The person who brought smack from Kota-Sawai Madhopur and supplied it to Jaipur was caught by the police.

जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 35.12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त की है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित कोटा के अकलेरा व सवाई माधोपुर से स्मैक खरीद कर जयपुर के अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करता है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप‘‘ के तहत मालपुरा गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की स्मैक की तस्करी करने वाले शातिर तस्कर राकेश कुमार जैन उर्फ लाला निवासी सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 35.12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। आरोपित अव्वल दर्जे का स्मैक सप्लायर है जो कोटा के अकलेरा व सवाई माधोपुर से स्मैक खरीद कर जयपुर के अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करता है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here