पत्नी और प्रेमी के बीच पति आया तो महिला ने छोड़ा घर

0
207
pratap nagar
pratap nagar

जयपुर। प्रतापनगर थाना इलाके में एक महिला और उसके प्रेमी के बीच जब पति ने दखल अंदाजी की तो महिला घर से जेवरात व नकदी लेकर भाग निकली। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि पति की गैरमौजूदगी में महिला प्रेग्नेंट भी हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर ही पति ने महिला की जासूसी की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया।

पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर निवासी युवक ने मामला दर्ज करवाया कि वह परिवार के साथ पिछले काफी समय से रह रहा है। कोविड के दौरान उसकी ड्यूटी दूसरे शहर में लग गई। बाहर रहने के दौरान बीच-बीच में परिवार से मिलने घर आने लगा। अप्रैल-2022 से घर आने पर पत्नी उसके साथ झगड़ा करने लगी। खुद का घर होने की कहकर उसे घर में घुसने से मना करने लगी। पत्नी के बदले व्यवहार को देखकर परिवार ने बैठकर समझाया। झगड़ा नहीं कर पत्नी ने उसे घर में एंट्री की परमिशन दी।

अक्टूबर-2023 में घर की अलमारी संभालने पर उसे सोनोग्राफी रिपोर्ट और डॉक्टर की पर्ची मिली। इसमें उसकी गैरमौजूदगी के दौरान पत्नी के प्रेग्नेंट होने का पता चला। शक होने पर उसने पत्नी की जासूसी करना शुरू किया। फरवरी-2024 में उसने उसकी पत्नी को अपने प्रेमी के साथ घूमते पकड़ लिया। जब उसने अपनी पत्नी से घूमने-फिरने को लेकर सवाल किया और उसके प्रेमी ने गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट की।

घर आने पत्नी ने प्रेमी से अवैध संबंध की बात स्वीकार कर ली। परिवार की इज्जत खराब होने की बात कहते हुए उसने पत्नी को अपने प्रेमी से रिलेशन रखने से मना किया। इस पर उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई। घर छोड़कर जाते समय अलमारी में रखे करीब 5 लाख रुपए के गहने और नकदी भी ले गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here