चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना

0
218
Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house
Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house

जयपुर। दौलतपुरा थाना इलाके में चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया है। चोर एक घर से 42 लाख के गहने और कैश और दूसरे घर से 2.40 लाख के गहने ले गए। दोनों मकानों में सिर्फ 100 मीटर की दूरी है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य लिए है।

पुलिस के अनुसार गिर्राज की तलाई सामोता की ढाणी निवासी कालूराम के घर में चोरी हुई है। चोरी का पता सुबह 6 बजे उस वक्त लगा जब घर की महिला भूरी देवी कमरों में झाडू लगा रही थीं। जिस कमरे में चोरी की वारदात हुई, उस कमरे की अंदर से कुंडी लगी हुई थी। इस पर महिला ने अंदर से कुंडी लगी होने की जानकारी परिवार को दी।

परिवार के लोगों ने मकान के पीछे जाकर देखा। खिड़की खुली थी और अंदर अलमारी-बक्से के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोल कर परिवार अंदर घुसा। इसके बाद पता चला कि बक्से में रखे 40 लाख रुपए 1 किलो चांदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने गायक थे।
पीड़ित कालूराम ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। इनकी शादी नवंबर में होनी है। उनके लिए गहनों और कैश की व्यवस्था की हुई थी। पास में ही भाई का मकान है। उसमें भी चोरों ने चोरी की।

बदमाशों ने दूसरी चोरी कालूराम के भाई जगदीश के ही मकान में की। चोर दूसरे मकान की खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे। बक्से में रखे 2 लाख 40 हजार रुपए सहित सोने चांदी के गहने चुरा ले गए। यहां भी सुबह जब महिलाएं कमरे की सफाई करने पहुंची तो चोरी की जानकारी मिली।

दौलतपुरा थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि खोरा श्यामदास गिर्राज की तलाई सामोता की ढाणी में दो चोरी की घटना हुई है। घटना के दौरान दोनों मकानों पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। रात करीब 1 से 4 बजे के बीच में चोरी होना सामने आया है। दोनों ही जगह चोर खिड़की तोड़ कर कमरे में घुसे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here