बाइक सवार बदमाश ने तोड़ी युवती के गले से सोने की चेन

0
245
Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse
Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में बाइक सवार बदमाश एक युवती के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गए। इस अप्रत्याशित घटना में पीडिता कुछ समझ पाती तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए गलियों में ओझल हो गए। 

पुलिस के अनुसार स्वर्ण पथ मानसरोवर निवासी नागेश सोरल ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी बेटी अनुजा बाजार जा रही थी। वरुण पथ पर बाइक सवार एक बदमाश आया और उसके गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गए। इस पर पीडिता ने घर पहुंच कर सारी घटना बताई। इस पर पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here