एसीबी की कार्रवाई: ट्रक चालकों से वसूली के आरोप में परिवहन निरीक्षक सहित पांच गार्ड हिरासत में

0
315

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने भरतपुर जिले में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरों के खिलाफ रविवार को कार्रवाई करते हुए एक परिवहन निरीक्षक सहित पांच गार्डों को हिरासत में लिया है। इन सभी पर रात के समय ट्रक चालकों से वसूली का आरोप है।

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि काफी लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि भरतपुर में उड़नदस्ते की टीम रात के समय ट्रक चालकों से वसूली करती है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने रविवार तड़के सड़क पर वसूली कर रही उड़नदस्ते की पूरी टीम को पकड़ा है। एसीबी हिरासत में लिए गए परिवहन निरीक्षक समेत पांच गार्डों से पूछताछ में जुटी हुई है। इसके अलावा इस पूरे मामले में आरटीओ की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। अभी पकड़े गए अफसर और कर्मचारियों से पूछताछ चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here