गर्मी से चक्कर आकर गिरा युवक: बदमाश बाइक व मोबाइल चोरी कर ले गया

0
425

जयपुर। राजधानी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। तेज गर्मी के चलते एक युवक चक्कर आने से बाइक लेकर गिर गया। होश आया तो मोबाइल व बाइक चोर ले जा चुके थे। इस पर पीडित ने शास्त्री नगर थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार उद्योग नगर झोटवाड़ा निवासी शोहिब ने मामला दर्ज करवाया कि वह प्रतापनगर से बाइक लेकर लंकापुरी जा रहा था। इसी दौरान चक्कर आने पर वह साइंस पार्क के पास गिर गया। जब उसे होश आया तो मोबाइल व बाइक नहीं मिली। इस पर पीडित ने पुलिस की शरण ली। घटना 23 मई की है। पुलिस इस मामले में घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here