जयपुर। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2024 तक मसाले के विभिन्न ब्रांडों के नमूने जांच में लिए थे । उनकी जांच रिपोर्ट अनसेफ पाए जाने पर शनिवार को टीम ने ब्रांड एमडीएच एवरेस्ट और श्याम धनी इंडस्ट्रीज जयपुर के यहां से गरम मसाले जीरा पाउडर, चना मसाले, सब्जी मसाले,धनिया आदि के पुनः नमूने लिए और श्याम धनी इंडस्ट्रीज पर गरम मसाले का नमूना लिया जाने के बाद शेष 240 पैकेट गरम मसाले को सीज किया गया।
इसी क्रम में रस्तोगी सेल्स सिविल लाइंस और फोनिक्स ट्रेड विजन प्राइवेट लिमिटेड वीकेआई जयपुर के यहां से एमडीएच और एवरेस्ट के नमूने लेने के बाद एवरेस्ट और एमडीएच के उन अनसेफ पाए गए नमूनों की सूचना इन फर्मों को देते हुए उनसे अनसेफ पाए गए लोट को रिकॉल करवाने के लिए पाबंद किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीम ने बताया कि मसाले में निर्धारित मात्रा से ज्यादा पेस्टिसाइड पाए जाने के कारण उच्च अधिकारियों के आदेशों की पालना में मसाले के सभी ब्रांडों के नमूनाकरण की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।




















