जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में गुरुवार सुबह चलती लो-फ्लोर बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टनल के पास बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार के दोनों पैर कुचल गए। बस रेलिंग से टकराई और रुक गई। हादसे में बस में सवार 6 लोगों को भी चोट आई। इसमें बस का परिचालक भी शामिल है। घायल बाइक सवार को 108 की सहायता से एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद दुर्घटना थाना ईस्ट के हेड कॉन्स्टेबल विजय सिंह मौके पर पहुंचे। विजय सिंह ने बताया कि बाइक सवार की पहचान चैतराम(24) पुत्र ख्यालीराम निवासी दौसा के रूप में हुई है। उसके दोनों पैरों के ऊपर से बस निकल गई। उसे 108 की मदद से ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायल के परिजनों को सूचना दे दी है। बस में सवार परिचालक सहित 6 लोगों के चोट आई है।
जिन्हें का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई हैं। टनल में घुसते ही बस बेकाबू हो गई थी। बस आगे चल रहे बाइक सवार के जा टकराई। इस दौरान बाइक सवार नीचे गिरा। उस पर बस चढ़ गई। इस दौरान चालक ने बस को डिवाइडर से टकराकर रोका। बस में तीन महिला और दो पुरुष घायल हुए। साथ ही एक परिचालक भी घायल हो गया। हादसा बस का स्टेयरिंग फेल होने से हुआ है।




















